बैंक हॉलिडे लिस्ट: क्या नवरात्र के दौरान बैंक बंद रहेंगे? RBI की हॉलिडे लिस्ट क्या कहती है?

बैंक नवरात्र 2024 हॉलिडे: बैंक जाने से पहले अपने शहर के बैंक हॉलिडे की लिस्ट चेक करना हमेशा अच्छा होता है। इस लिस्ट से आप जान सकते हैं कि आपके शहर में कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे। नवरात्र का आज से आरंभ हो चुका है, और कई लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या इन दिनों बैंक भी बंद रहेंगे। इस लेख में हम इस सवाल का उत्तर जानेंगे।

By Roshan Kumar
Edited By: Roshan Kumar
Updated: Thu, 03 Oct 2024 01 : 00 AM

बैंक हॉलिडे लिस्ट: क्या नवरात्र के दौरान बैंक बंद रहेंगे? RBI की हॉलिडे लिस्ट क्या कहती है?
बैंक हॉलिडे लिस्ट: क्या नवरात्र के दौरान बैंक बंद रहेंगे? RBI की हॉलिडे लिस्ट क्या कहती है?

मुख्य बातें:

RBI सभी बैंकों के लिए छुट्टियों की सूची तैयार करता है।
हर शहर के लिए बैंक हॉलिडे की सूची अलग होती है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: नवरात्रि का पर्व आज से शुरू हो गया है। 3 अक्टूबर 2024 से 12 अक्टूबर 2024 तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होगी। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या इन नौ दिनों में सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी? इसका उत्तर है ‘नहीं’।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर महीने के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट तैयार करता है, जिसमें सभी राज्यों के बैंक हॉलिडे शामिल होते हैं। RBI की सूची के अनुसार, नवरात्रि के पहले दिन, सप्तमी, नवमी और विजयदशमी के दिन ही बैंकों में छुट्टी रहेगी, और यह छुट्टी भी सभी शहरों में भिन्न हो सकती है।

नवरात्र में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

आरबीआई बैंक हॉलिडे लिस्ट (RBI Bank Holiday List) के अनुसार-

  • 3 अक्टूबर 2024 को शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती है। इस दिन केवल जयपुर के बैंक बंद रहेंगे।
  • 10 अक्टूबर 2024 को महा सप्तमी के अवसर पर अगरतला, गुवाहाटी, कोहिमा और कोलकाता के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  • 11 अक्टूबर 2024 को महानवमी के कारण इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, गुवाहाटी, अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, पटना, रांची और शिलांग के बैंक बंद रहेंगे।
  • 12 अक्टूबर को विजयदशमी है, जो अक्टूबर महीने का दूसरा शनिवार भी है, इसलिए इस दिन देश के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।

इसके अतिरिक्त, 14 अक्टूबर 2024 को गंगटोक के बैंक दुर्गा पूजा (दसैन) के अवसर पर बंद रहेंगे।

नवरात्र के बाद कब-कब बंद रहेगा बैंक

नवरात्र के बाद भी कई फेस्टिवल आएंगे। इस दिन भी बैंक में छुट्टी रहेगी। हॉलिडे लिस्ट के हिसाब से 13 अक्टूबर,20 अक्टूबर,26 अक्टूबर,27 अक्टूबर को बैंक का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसके अलावा 16 अक्टूबर , 17 अक्टूबर, 31 अक्टूबर को फेस्टिवल की वजह से कई राज्य के बैंक बंद रहेंगे।

चालू रहेगी ये सर्विस

बैंक हॉलिडे वाले दिन भी यूजर बैंक की कई सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। इस दिन सामान्य दिनों की तरह नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM) सर्विस चालू रहती है।

 

बैंक हॉलिडे लिस्ट: क्या नवरात्र के दौरान बैंक बंद रहेंगे? RBI की हॉलिडे लिस्ट क्या कहती है?
बैंक हॉलिडे लिस्ट: क्या नवरात्र के दौरान बैंक बंद रहेंगे? RBI की हॉलिडे लिस्ट क्या कहती है?

 

 

 

2 thoughts on “बैंक हॉलिडे लिस्ट: क्या नवरात्र के दौरान बैंक बंद रहेंगे? RBI की हॉलिडे लिस्ट क्या कहती है?”

Leave a Comment

Translate »
Budhaditya Rajyoga 2025: इन 7 राशियों पर बरसेगा धन और सम्मान, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल 6 महीने बाद काम पर लौटीं श्रद्धा आर्या, बोलीं- “बच्चों से ज्यादा देर दूर नहीं रह सकती” राधिका आप्टे की लेबर पेन में वर्किंग स्टोरी: डिलीवरी के हफ्तेभर बाद काम पर लौटीं, बोलीं- इंडस्ट्री सपोर्टिव नहीं Aaj Ka Rashifal 2 जून 2025: सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, जानिए किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क रेड 2 से बाहर होने पर बोलीं इलियाना डिक्रूज, वाणी कपूर को लेकर दिया शालीन जवाब श्रीलीला की वायरल तस्वीरें! क्या सच में हुई सगाई? जानिए सच्चाई आमिर खान की आखिरी फिल्म होगी ‘महाभारत’? ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर किया बड़ा खुलासा! दिशा पाटनी का हॉलीवुड डेब्यू: ऑस्कर विजेता के साथ एक्शन-थ्रिलर ‘Hooligards’ में एंट्री वामिका गब्बी: बॉलीवुड छोड़ने का था मन, फिर एक किरदार ने बदल दी किस्मत Miss World 2025: थाईलैंड की सुचाता बनीं मिस वर्ल्ड, रचा इतिहास