देश में मौसम का मिजाज बदला देशभर में मौसम ने करवट ली है। केरल और महाराष्ट्र में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई ट्रेनें लेट और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी।

दिल्ली-NCR में आज बरसेंगे बादल मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज आंधी-तूफान और हल्की बारिश की संभावना है। बिजली गिरने की चेतावनी लेकिन कोई रेड अलर्ट नहीं।

इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और सिक्किम में आंधी-बिजली और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और सिक्किम में आंधी-बिजली और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

केरल-मुंबई में जलप्रलय जैसे हालात केरल और मुंबई में लगातार बारिश से जलभराव, ट्रेनों की देरी और ट्रैफिक जाम। IMD ने 29 मई तक भारी बारिश का अनुमान जताया है।

उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।