पेट को स्वस्थ रखना है? आज से ही खाना शुरू करें ये 5 फाइबर से भरपूर फूड्स
1
फाइबर आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह कब्ज को दूर करने के साथ ही पेट की बीमारियों को रोकता है।
2
दालें: बेहतरीन फाइबर का स्रोत
दालें जैसे मूंग, मसूर, और अरहर फाइबर से भरपूर होती हैं। इन्हें आप अंकुरित (स्प्राउट्स) करके नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।
3
संतरा, अमरूद, नाशपाती, आम, और सेब जैसे फलों में भरपूर फाइबर होता है। ये फल न केवल पेट को दुरुस्त रखते हैं,
4
हरी पत्तेदार सब्जियां
गाजर, पत्ता गोभी, पालक और चुकंदर जैसी सब्जियां फाइबर के अच्छे स्रोत हैं। इनसे सलाद या सूप बनाकर सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।
5
मक्का: फाइबर और बायोटिन का कॉम्बिनेशन
भुट्टा यानी मक्का फाइबर के साथ-साथ बायोटिन से भरपूर होता है, जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसे भूनकर या उबालकर खाया जा सकता है।
6
गेहूं और इसके लाभ
गेहूं का आटा फाइबर से भरपूर होता है। इसकी रोटी हर घर में खाई जाती है। आप चाहें तो गेहूं को अंकुरित करके भी सेवन कर सकते हैं। यह पाचन के लिए बेहद उपयोगी है।
7
फाइबर की कमी से होने वाली समस्याएं
अगर आपके भोजन में फाइबर की कमी है, तो इससे कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
8
पाचन क्रिया को बेहतर बनाने वाले फूड्स
फाइबर युक्त आहार पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। यह आंतों को मजबूत बनाता है और पेट की मांसपेशियों को स्वस्थ रखता है।
9
कैसे करें फाइबर को अपनी डाइट में शामिल?
दालों को अंकुरित करें, सलाद और सूप में सब्जियों का उपयोग करें, और रोजाना फल खाएं। मक्का और गेहूं को अपने नियमित आहार का हिस्सा बनाएं।
10