उदित नारायण के KISS कांड पर बवाल  हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में मशहूर गायक उदित नारायण को एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान महिला फैंस को किस करते हुए देखा गया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जबरदस्त आलोचना का सामना करना पड़ा।

90s की एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने किया बचाव  अब 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस कुनिका सदानंद उदित नारायण के बचाव में उतर आई हैं। उन्होंने कहा, "उदित जी ने गलत नहीं किया, बस जगह गलत थी। अगर गाल पर किस करते तो कोई बात नहीं थी।"

थाली में लड्डू आएंगे तो लपके' बयान ने पकड़ी सुर्खियां  कुनिका सदानंद ने अपने बयान में कहा, "अब लड़की भी तो खुद आई थी, सिर्फ आदमी को क्यों दोष दिया जा रहा है? अगर थाली में लड्डू आएंगे तो कोई क्यों नहीं खाएगा?" उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

स्टेज परफॉर्मेंस में ‘हाई’ हो जाते हैं कलाकार  एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि स्टेज परफॉर्म करने का अलग ही अनुभव होता है और उस वक्त कलाकार दर्शकों की एक्साइटमेंट में बह जाते हैं। उन्होंने कहा, "कभी-कभी आप नशे जैसी फीलिंग में होते हैं और बिना सोचे-समझे कुछ कर बैठते हैं।"

कुमार सानू के साथ रिलेशनशिप को लेकर किया खुलासा  इसी इंटरव्यू में कुनिका सदानंद ने यह भी खुलासा किया कि वह कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू को डेट कर चुकी हैं। दोनों का रिश्ता करीब 5 साल तक चला था, हालांकि उस समय कुमार सानू पहले से शादीशुदा थे।

सोशल मीडिया पर मिक्स रिएक्शन, फैंस ने दी प्रतिक्रियाएं  कुनिका सदानंद के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग उनके समर्थन में हैं, तो कुछ ने उनकी टिप्पणी को महिलाओं के प्रति असंवेदनशील बताया।