मेष राशि (Aries) - सावधानी से करें काम आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और कोई भी नया काम सोच-समझकर करें। व्यापार में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखें।

वृषभ राशि (Taurus) - सामान्य रहेगा दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) - मिलेगी आर्थिक सफलता आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ काम शुरू होगा और आर्थिक मदद प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा और परिवार में शुभ कार्य होंगे।

कर्क राशि (Cancer) - यात्रा के योग बन रहे हैं आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं और नए निवेश की योजना बना सकते हैं। व्यापार में बदलाव के संकेत हैं। सतर्क रहें और विवादों से बचें।

सिंह राशि (Leo) - लाभदायक रहेगा दिन व्यापार में मुनाफे के योग हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। निजी बातें किसी से साझा न करें।

कन्या राशि (Virgo) - विवादों से बचें आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं। संतान की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी विवाद सामने आ सकते हैं, इसलिए वाणी पर संयम रखें।

तुला राशि (Libra) - संभलकर रहें स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा के दौरान सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी से व्यक्तिगत मदद लेनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) - शुभ रहेगा दिन नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक लाभ होगा और ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius) - मिलेगी सफलता आपके मन की इच्छाएं पूरी होंगी। व्यापार में लाभ होगा। परिवार में शुभ कार्य होंगे और पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn) - पारिवारिक सुख मिलेगा स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में शांति रहेगी और पुरानी समस्याएं समाप्त होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) - आर्थिक नुकसान से बचें व्यापार में हानि हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। पुराने मित्र से विवाद हो सकता है। बड़े निवेश से बचें।

मीन राशि (Pisces) - सफलता का दिन नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। बड़ा ऑफर मिल सकता है और लंबी यात्रा के योग हैं। दुश्मन भी आपकी तारीफ करेंगे।