सुशांत सिंह राजपूत: एक सुपरस्टार जिसने बड़े सपने देखे और उन्हें पूरा किया

बचपन और शिक्षा सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना, बिहार में हुआ। वे चार बहनों के इकलौते भाई थे। बचपन से ही वे पढ़ाई और खेल में उत्कृष्ट थे, लेकिन उन्होंने एक्टर बनने का सपना देखा और उसे पूरा करने के लिए हर संघर्ष किया।

करियर की शुरुआत: 'पवित्र रिश्ता' से मिली पहचान सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत मशहूर टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से की। उनके किरदार 'मानव' ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया और साबित कर दिया कि वे बड़े पर्दे के लिए तैयार हैं।

बॉलीवुड में कदम: 'काय पो छे!' 2013 में फिल्म काय पो छे! के जरिए सुशांत ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म ही सुपरहिट साबित हुई और उन्होंने अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया।

करियर के माइलस्टोन: 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' सुशांत के करियर का सबसे बड़ा मोड़ 2016 में आया, जब उन्होंने एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया। 

अन्य हिट फिल्में उन्होंने शुद्ध देसी रोमांस, पीके, केदारनाथ, सोनचिरैया और छिछोरे जैसी शानदार फिल्मों में काम किया। हर फिल्म में उन्होंने अपनी मेहनत और ईमानदारी से बेहतरीन परफॉर्मेंस दी।

पीके' में फ्री किया काम सुशांत का दिल भी उनकी एक्टिंग जितना बड़ा था। फिल्म पीके में उन्होंने 15 मिनट के रोल के लिए कोई फीस नहीं ली

आखिरी फिल्म: 'दिल बेचारा' 2020 में उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा ओटीटी पर रिलीज हुई। उनकी अदाकारी ने हर किसी का दिल छू लिया और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

दुनिया को कहा अलविदा 14 जून 2020 को सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी असमय मृत्यु ने पूरे देश को झकझोर दिया।

सुशांत का योगदान वे सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि प्रेरणा थे। उनके काम, जुनून और लगन ने हर उस इंसान को मोटिवेट किया, जो बड़े सपने देखता है।