सूर्या की 57 रन की ताबड़तोड़ पारी 👉 सूर्यकुमार यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 39 गेंदों में 57 रन बनाए। 6 चौके और 2 छक्कों से सजी यह पारी मैच की जान बन गई।
T20 में लगातार 14वीं बार 25+ रन 👉 सूर्या ने टेंबा बावुमा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार 14 पारियों में 25+ रन बनाए। इससे पहले बावुमा का रिकॉर्ड 13 बार का था।
एक सीजन में सबसे ज़्यादा 25+ स्कोर 👉 IPL 2025 में सूर्यकुमार यादव 14 बार 25 से ज़्यादा रन बनाकर ऑल-टाइम रिकॉर्ड बना चुके हैं। शुभमन गिल और केन विलियमसन का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा।
15 साल पुराना सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा 👉 सूर्या ने IPL के एक सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज़्यादा रन बना डाले – 640 रन! सचिन तेंदुलकर का 2010 का 618 रन का रिकॉर्ड टूटा।
मुंबई इंडियंस के टॉप सीजन स्कोरर 👉 टॉप 5 रन-स्कोरर्स में सूर्यकुमार यादव दो बार – 2025 (640 रन) और 2023 (605 रन) में शामिल। मास्टर ब्लास्टर भी अब दूसरे नंबर पर हैं।
📍 सूर्या का क्रिकेट पर राज कायम 👉 SKY यानी सूर्यकुमार यादव ने T20 क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक में फिर एक नया अध्याय जोड़ा। क्या वो IPL 2025 के MVP बनेंगे?