श्रद्धा और राहुल की केमिस्ट्री फिर दिखी श्रद्धा कपूर को हाल ही में स्क्रीनराइटर राहुल मोदी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों के साथ आदित्य रॉय कपूर भी नजर आए, जिससे श्रद्धा ने राहुल का परिचय करवाया।
एयरपोर्ट पर वायरल हुआ वीडियो श्रद्धा और राहुल ने हाल ही में एक साथ फ्लाइट में ट्रैवल किया था। एयरपोर्ट पर श्रद्धा ने आदित्य को गले लगाया और राहुल से मिलवाया, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया।
श्रद्धा कपूर के फोन वॉलपेपर ने पकड़ा ध्यान वीडियो में एक और दिलचस्प चीज दिखी – श्रद्धा के फोन का वॉलपेपर, जिसमें राहुल की तस्वीर थी। इससे अफवाहों को और मजबूती मिली कि दोनों रिलेशनशिप में हैं
श्रद्धा कपूर ने डेटिंग अफवाहों पर क्या कहा? एक इंटरव्यू में श्रद्धा ने कहा था –"मुझे अपने पार्टनर के साथ समय बिताना, मूवी देखना और घूमना बहुत पसंद है।" हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया।
आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री आदित्य और श्रद्धा "आशिकी 2" (2013) में साथ नजर आए थे, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म के बाद दोनों की दोस्ती और नजदीकियों की खबरें भी चर्चा में रहीं।
फैंस का रिएक्शन – क्या जल्द होगी ऑफिशियल अनाउंसमेंट? फैंस अब श्रद्धा और राहुल से रिश्ते की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को लेकर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।