हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है।

इस दिन के बाद से कार्तिक माह की शुरुआत होती है।

शरद पूर्णिमा को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

इस साल, शरद पूर्णिमा की तिथि को लेकर बहुत से लोग असमंजस में हैं।

इसे 16 अक्टूबर को तो कुछ इसे 17 अक्टूबर को मानने की बात कह रहे हैं।

आइए, हिंदू पंचांग के अनुसार जानें कि शरद पूर्णिमा 2024 में किस तारीख को मनाई जाएगी।

अतः शरद पूर्णिमा का पर्व 16 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रोदय शाम 5:05 बजे होगा।

पंचांग के अनुसार, आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 16 अक्टूबर को रात 8:40 बजे से होगा और इसका समापन 17 अक्टूबर को शाम 4:55 बजे होगा।