बांद्रा में सैफ अली खान पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच जारी
सैफ अली खान पर चाकू से हमला
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के उनके बांद्रा स्थित घर में चोरी की कोशिश के दौरान चाकू से हमला किया गया।
1
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सुबह करीब 3:30 बजे सैफ अली खान के घर में घुसपैठ की। इस दौरान सैफ और हमलावर के बीच झड़प हुई, जिसमें अभिनेता घायल हो गए।
2
एक चोट उनकी रीढ़ की हड्डी के पास थी। सर्जरी के लिए डॉक्टरों की एक टीम जुटाई गई है, जिसमें न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. लीना जैन, और एनेस्थीसियोलॉजिस्ट डॉ. निशा गांधी शामिल हैं।
3
मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) दीक्षित गेडाम ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, "घटना में सैफ अली खान घायल हुए हैं।
4
मुंबई में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
इस हमले के बाद मुंबई की कानून व्यवस्था पर विपक्ष ने सवाल खड़े किए।
5
सुरक्षा पर बढ़ा ध्यान
यह हमला सलमान खान के घर के बाहर लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा फायरिंग की घटना के कुछ ही महीनों बाद हुआ है। इस घटना के बाद बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर सवाल और चिंताएं बढ़ गई हैं।
6