तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के चर्चित किरदार रोशन सिंह सोढ़ी का हाल इस समय ठीक नहीं है।

अभिनेता गुरुचरण सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है।

गुरुचरण सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटे हुए नजर आए।

वीडियो वायरल होते ही गुरुचरण सिंह के फैंस में चिंता बढ़ गई।

उनकी पोस्ट पर फैंस ने ढेरों कमेंट्स किए और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की

गुरुचरण सिंह ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाकर सभी का दिल जीता।

फिलहाल, गुरुचरण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं आई है।

गुरुचरण सिंह के फैंस और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के दर्शकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं भेजी हैं।