थाईलैंड की सुचाता बनीं Miss World 2025 हैदराबाद में आयोजित मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता में थाईलैंड की सुचाता चुआंगस्री ने 110 देशों की सुंदरियों को पछाड़ते हुए ताज अपने नाम किया।
. कौन हैं सुचाता चुआंगस्री? 20 मार्च 2003 को फुकेत में जन्मीं सुचाता “ओपल” नाम से प्रसिद्ध हैं। वे थामसैट यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल रिलेशन की छात्रा हैं और तीन भाषाएं जानती हैं।
“Opal For Her” मुहिम से जुड़ी हैं सुचाता महिलाओं की ब्रेस्ट हेल्थ के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सुचाता ने अपनी सामाजिक पहल “Opal For Her” की शुरुआत की, जो उनके अपने अनुभव से प्रेरित है।
सुचाता का गाउन था खास संदेश के साथ फिनाले में पहना गाउन ओपल रत्न से प्रेरित था। यह महिलाओं की हिम्मत, उम्मीद और बदलाव का प्रतीक था, जिसमें स्वारोवस्की क्रिस्टल और फूलों की कढ़ाई थी।
सुचाता ने मल्टीमीडिया चैलेंज जीतकर बनाई राह Miss World 2025 में उन्होंने मल्टीमीडिया चैलेंज जीतकर टॉप 40 में जगह बनाई और फाइनल तक पहुंचीं। मिस पोलैंड और मिस मार्टीनिक को पछाड़ते हुए बनीं विजेता।
भारत की नंदिनी गुप्ता ने भी किया शानदार प्रदर्शन भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप 2 में नहीं पहुंचीं, लेकिन एशिया-ओशिनिया टॉप मॉडल चैलेंज जीतकर देश का नाम रोशन किया।