मेष (Aries) आज आप अपने जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। पुरानी यादें ताजा होंगी और रिश्ता और मजबूत बनेगा। सिंगल लोगों को नया प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
वृषभ (Taurus) प्रेम संबंध में आत्मीयता और विश्वास बढ़ेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
मिथुन (Gemini) लव पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। विवाहित लोगों को वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी, नहीं तो अनबन हो सकती है।
कर्क (Cancer) आज जीवनसाथी से कोई खास उपहार मिल सकता है। आप दोनों मिलकर किसी नए कार्य की योजना बनाएंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
सिंह (Leo) लव बर्ड्स के रिश्ते में गहराई आएगी। शादी के योग बन सकते हैं। सिंगल लोगों के जीवन में कोई खास व्यक्ति प्रवेश कर सकता है।
कन्या (Virgo) पति-पत्नी के बीच चल रही अनबन समाप्त होगी। सिंगल लोगों के लिए विवाह की चर्चा हो सकती है। दिन रोमांटिक रहेगा।
तुला (Libra) जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए नई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है।
वृश्चिक (Scorpio) आज रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें। परिवार में आपके प्रेम संबंधों की चर्चा होगी। आप दोनों साथ में मूवी या शॉपिंग का प्लान बना सकते हैं।
धनु (Sagittarius) लव पार्टनर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा और आप किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
मकर (Capricorn) आपकी खास दोस्ती रिश्ते में बदल सकती है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी।
कुंभ (Aquarius) आज का दिन बदलाव लेकर आएगा। किसी खास को अपने दिल की बात कहने का सही समय है।
मीन (Pisces) लव लाइफ सामान्य रहेगी, लेकिन रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखें। गलतफहमियों से बचने की जरूरत है।