रोहित शर्मा ने रचा इतिहास! गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL 2025 के एलिमिनेटर में रोहित शर्मा ने पूरे किए 7000 रन, विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बने।

IPL में रोहित के धमाकेदार आंकड़े 271 मैचों में 7038 रन, 1 शतक और 42 अर्धशतक। 50 गेंदों पर खेली 81 रनों की शानदार पारी, जिसमें शामिल थे 9 चौके और 4 छक्के।

300 छक्कों का रिकॉर्ड भी रोहित के नाम! IPL में 300 छक्के मारने वाले पहले सक्रिय खिलाड़ी बने। विराट कोहली (291), धोनी (264) और रसेल (223) को छोड़ा पीछे

प्लेऑफ में मुंबई के टॉप स्कोरर रोहित अब IPL प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। 81 रनों की पारी से सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा।

2008 से IPL में चमक बिखेरते रोहित IPL में डेब्यू किया डेक्कन चार्जर्स से, फिर मुंबई इंडियंस की पहचान बने। कप्तानी में 5 बार दिलाया टीम को IPL खिताब।

कोहली के क्लब में शामिल हुए रोहित विराट कोहली (8000+ रन) के बाद 7000 रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज़। IPL इतिहास में अब रोहित शर्मा का नाम दर्ज हुआ स्वर्णिम अक्षरों में।