BJP की सत्ता में वापसी?  दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है।

वीरेंद्र सचदेवा का बड़ा दावा भाजपा दिल्ली अध्यक्ष ने कहा, "हम पहले दिन से कह रहे हैं कि दिल्ली में बीजेपी सरकार बनाएगी।"

गुड गवर्नेंस' मॉडल की जीत सचदेवा बोले, "प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे विश्व को गुड गवर्नेंस का मॉडल दिया है और जनता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया।"

पानी और स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की झुग्गियों में पानी खरीदकर पीना पड़ता है और सरकारी अस्पतालों में गंदे पानी से लोगों की मौत हुई।

यमुना सफाई और भ्रष्टाचार पर हमला सचदेवा ने कहा, "मैंने खुद यमुना में डुबकी लगाई, तब जाकर सफाई पर चर्चा शुरू हुई। दिल्ली में लूट और भ्रष्टाचार के सिवा कुछ नहीं था।"

कोविड-19 संकट में AAP सरकार असफल "कोविड के दौरान केंद्र सरकार ने ऑक्सीजन दी, लेकिन दिल्ली सरकार के पास उसे स्टोर करने की व्यवस्था नहीं थी।"

शराब नीति और भ्रष्टाचार के आरोप उन्होंने AAP सरकार पर शराब नीति से भ्रष्टाचार करने और फर्जी मेडिकल टेस्ट कराने का आरोप लगाया।

BJP के मुख्यमंत्री उम्मीदवार पर बयान  सचदेवा बोले, "दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा, जैसे अन्य राज्यों में किया गया।"

दिल्ली के विकास के लिए 24x7 काम का वादा "हम जनता से किए गए वादों को निभाने और दिल्ली को विकसित राजधानी बनाने के लिए दिन-रात काम करेंगे।"

भविष्य की रणनीति भाजपा की प्राथमिकता: जल संकट हल करना, भ्रष्टाचार खत्म करना और दिल्ली को स्वच्छ और विकसित बनाना।