कोरोना की वापसी के संकेत भारत में कोविड-19 केसों में फिर से हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है। हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट पर है और कई राज्यों ने एडवाइजरी जारी की है।

भारत में फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले। बेंगलुरु में 9 महीने का बच्चा और अभिनेत्री निकिता दत्ता पॉजिटिव पाई गईं। केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु में केस बढ़े। जानें कोविड की नई लहर के 6 बड़े अपडेट्स।

महीने का बच्चा संक्रमित बेंगलुरु के होसकोटे में 9 महीने का एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया। फिलहाल बच्चा वाणी विलास अस्पताल में स्थिर हालत में भर्ती है।

एक्ट्रेस निकिता दत्ता भी चपेट में ‘कबीर सिंह’ फेम निकिता दत्ता और उनकी मां कोविड पॉजिटिव पाई गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कहा, “Covid has come to say hello.”

इन राज्यों में सबसे ज्यादा केस केरल (182), तमिलनाडु (66), और महाराष्ट्र (56) में एक्टिव केस सबसे ज्यादा हैं। मुंबई में अकेले मई में 95 नए केस सामने आए हैं।

आंध्र प्रदेश ने जारी की एडवाइजरी सरकार ने लोगों से भीड़ से बचने, मास्क पहनने और सार्वजनिक आयोजनों को स्थगित करने की अपील की है। बुजुर्गों को घर पर रहने की सलाह।

बाकी राज्यों में भी मिले केस दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पुदुचेरी में भी नए केस सामने आए हैं। देश में अब तक मई में 164 केस मिले हैं।