कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार देश में कोरोना मामलों में फिर तेजी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कुल एक्टिव केस 1009 हो गए हैं। यह इस साल की सबसे बड़ी उछाल मानी जा रही है।
केरल बना कोरोना का हॉटस्पॉट राज्यवार आंकड़ों में केरल सबसे ज्यादा प्रभावित है जहां 430 सक्रिय मामले हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 209 और दिल्ली में 104 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं।
दिल्ली-मुंबई में सतर्कता बढ़ी दिल्ली में अचानक 100 से ज्यादा नए केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर दिया जा रहा है।
दिल्ली-मुंबई में सतर्कता बढ़ी दिल्ली में अचानक 100 से ज्यादा नए केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर दिया जा रहा है।
कोरोना से मौतें भी दर्ज हाल के दिनों में कोरोना से महाराष्ट्र में 4, केरल में 2 और कर्नाटक में 1 मौत हुई है। हालांकि, 305 मरीजों ने वायरस को मात भी दी है।
सरकार की नई गाइडलाइन स्वास्थ्य मंत्रालय ने त्योहारों और मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मास्क पहनना, हाथ धोना और लक्षण दिखते ही टेस्ट करवाना जरूरी बताया गया है।