राजस्थान में एक दिन में 8 नए मामले, बच्चा गंभीर  जयपुर के एसएमएस अस्पताल में 8 कोविड मरीज भर्ती हुए हैं। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई गई है। सभी मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है।

बिहार में कुल संक्रमितों की संख्या 10 हुई  पटना में चार नए केस सामने आए हैं। अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हो चुकी है।

पश्चिम बंगाल में 5 नए केस, 2 मरीज भर्ती  राज्य में कुल 16 सक्रिय मरीज हैं। तीन घर पर हैं और दो अस्पताल में भर्ती हैं। सभी के लक्षण हल्के हैं।

BHU, वाराणसी में दो कर्मचारी संक्रमित  काशी हिंदू विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला के दो स्टाफ सदस्य कोविड पॉजिटिव मिले हैं। वे हाल ही में यात्रा कर लौटे थे।

कर्नाटक में केस बढ़कर 100, पॉजिटिविटी रेट 9.44%  राज्य में 381 नमूनों की जांच हुई, जिसमें 100 केस एक्टिव हैं। संक्रमण दर चिंताजनक बनी हुई है।

अरुणाचल में पहली बार केस, गर्भवती महिला और बच्ची संक्रमित  राज्य में इस लहर का पहला मामला सामने आया है। एक गर्भवती महिला और उसकी बेटी कोविड पॉजिटिव पाई गईं।