मेष राशिफल (Aries Career Horoscope) कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है, जिससे सहकर्मियों को असुविधा हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी, जिससे थकान महसूस हो सकती है।  रुके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार का सहयोग मिलेगा  जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशिफल (Taurus Career Horoscope) करियर में लाभ का दिन रहेगा, मान-सम्मान बढ़ेगा। दोपहर तक शुभ समाचार मिल सकता है। शाम को किसी विशेष मेहमान का आगमन संभव है। रात में किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मिथुन राशिफल (Gemini Career Horoscope) संपत्ति या कीमती वस्तु मिलने के योग हैं।  वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।  खर्चों पर नियंत्रण रखें और सड़क दुर्घटनाओं से बचें।  प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मनोबल बढ़ेगा।

कर्क राशिफल (Cancer Career Horoscope) अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक योजनाओं में गति आएगी।  धार्मिक कार्यों में समय और धन खर्च होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशिफल (Leo Career Horoscope)  राजनीति और प्रशासनिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।  रुके हुए कार्य पूरे होंगे और प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी, संतान की जिम्मेदारियां पूरी होंगी।  प्रियजनों के साथ शाम का समय अच्छा बीतेगा।

कन्या राशिफल (Virgo Career Horoscope) करियर में जबरदस्त सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। बुजुर्गों की सेवा में धन खर्च होगा, जिससे पुण्य मिलेगा। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशिफल (Libra Career Horoscope) शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। नए आय के स्रोत खुलेंगे और मान-सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Career Horoscope) आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, धन और यश बढ़ेगा। ऑफिस में विवाद से बचें, वाणी पर संयम रखें। प्रियजनों से मुलाकात और मनोरंजन का अवसर मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे।

धनु राशिफल (Sagittarius Career Horoscope)  घरेलू सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में विरोधियों की साजिशें नाकाम होंगी।  लेन-देन में सतर्कता बरतें, वरना धन फंस सकता है।