छावा' फिल्म में बुरहानपुर का ऐतिहासिक जिक्र: हाल ही में रिलीज हुई ऐतिहासिक फिल्म छावा में छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र शंभाजी राजे की वीरता को दर्शाया गया है।
बुरहानपुर में शंभाजी राजे की तीन विजयें: फिल्म में दिखाया गया है कि शंभाजी राजे ने बुरहानपुर पर तीन बार आक्रमण किया और हर बार विजय प्राप्त की।
फिल्म में दिखाया गया शंभाजी राजे का संघर्ष: छावा में शंभाजी राजे के संघर्ष को बड़े प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में दर्शकों को उनके साहस, वीरता और रणनीतिक मापदंडों का पता चलता है,
दर्शकों का क्या कहना है? लोकल 18 की टीम ने फिल्म देखी और दीपाली बारी ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि यह फिल्म शंभाजी राजे के जीवन और संघर्ष को जीवंत करती है।
युवा पीढ़ी को संदेश: गजेंद्र पाटील का मानना है कि यह फिल्म युवा पीढ़ी को प्रेरित करेगी कि वे अपने पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान से सीखें, और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें।