भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत और चर्चित अभिनेत्रियों में से एक, ऐश्वर्या राय बच्चन

1 नवंबर, 1973 को मैंगलोर, कर्नाटक में जन्मी ऐश्वर्या का सपना कभी अभिनय नहीं था; बल्कि वह आर्किटेक्चर की दुनिया में करियर बनाना चाहती थीं।

एक पारंपरिक दक्षिण भारतीय परिवार में जन्मी ऐश्वर्या राय ने छोटी उम्र में ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था।

उन्होंने 1994 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया, जहाँ वे रनर-अप रहीं और उसी वर्ष मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर भारत की शोभा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।

मॉडलिंग के बाद ऐश्वर्या को बॉलीवुड में कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स का प्रस्ताव मिला, लेकिन वह अपनी पढ़ाई के प्रति प्रतिबद्ध थीं।

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उन्हें अभिनय में करियर बनाने के लिए कई प्रोत्साहन मिले और उन्होंने मणिरत्नम की

(1997) से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसी साल ...और प्यार हो गया के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला।

ऐश्वर्या राय का करियर कुछ यादगार फिल्मों के साथ आगे बढ़ा।