मेष राशि (Aries) आज आकस्मिक खर्च होने की संभावना है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। पारिवारिक क्लेश से बचें।

वृषभ राशि (Taurus) पिता के साथ जरूरी चर्चा होगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। संतान से जुड़ी चिंताएं बनी रहेंगी। अनाज और तिलहन से जुड़े व्यवसायियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) व्यावसायिक योजना बनेगी और कार्यपद्धति में सुधार से लाभ होगा। संगति बदलने की जरूरत है। जीवन साथी के साथ अच्छा व्यवहार करें।

कर्क राशि (Cancer) कारोबार में मंदी से परेशान हो सकते हैं। शत्रु सक्रिय रहेंगे, लेकिन धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। कार्यसिद्धि होगी और आत्मविश्वास बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo) जल्दबाजी से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार में तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे, लेकिन सतर्क रहें।

कन्या राशि (Virgo) आपकी वाणी प्रभावशाली होगी। माता से बहस हो सकती है। यात्रा सफल रहेगी और प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।delivered a speech via radio signal.

तुला राशि (Libra) कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। चिंता और तनाव रह सकते हैं। संपत्ति से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। संतान की नौकरी लगने से खुशी मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें। दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

धनु राशि (Sagittarius) निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। दुखद समाचार मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn) कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। विवाह के प्रयास सफल होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। बच्चों के विवाह की चिंता रह सकती है। विवादों से बचें।

मीन राशि (Pisces) अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी को लेकर चिंता रह सकती है। बेरोजगारी दूर होने के संकेत हैं। संतान का ध्यान रखें।