शरीर को बनाए लचीला और मजबूत सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से शरीर की लचीलापन बढ़ता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह पूरे शरीर को टोन करने में मदद करता है।
वजन घटाने में सहायक सूर्य नमस्कार के 12 स्टेप्स कैलोरी बर्न करने में मदद करते हैं, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया तेज होती है और शरीर फिट बना रहता है।
मन को शांति और तनाव से राहत यह योगासन मानसिक तनाव को कम करता है और दिमाग को शांत करता है। इसे करने से ध्यान केंद्रित करने की क्षमता भी बढ़ती है।
दिल को बनाए स्वस्थ सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी सहायक है।
पाचन तंत्र को करे मजबूत यह आसन पेट की मांसपेशियों को सक्रिय करता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। यह कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं को भी दूर करता है।
इम्यूनिटी को करे बूस्ट सूर्य नमस्कार शरीर को डिटॉक्स करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यह बीमारियों से बचाने में सहायक होता है।