फिटनेस आइकन हैं मलाइका अरोड़ा 51 साल की उम्र में भी मलाइका अपनी फिटनेस से लोगों को चौंकाती हैं। वह योग, डांस और हेल्दी डाइट से खुद को मेंटेन रखती हैं।
रेमो डिसूजा के साथ स्पॉट हुईं मलाइका मलाइका को हाल ही में मुंबई में रेमो डिसूजा के साथ देखा गया। उनकी मिलियन डॉलर स्माइल ने लोगों का दिल जीत लिया, लेकिन कुछ लोगों की नजर उनके पेट पर अटक गई।
स्ट्रेच मार्क्स को लेकर हुई चर्चा मलाइका के स्ट्रेच मार्क्स देखकर कुछ लोगों ने ट्रोल किया, तो कुछ ने उनकी उम्र और मातृत्व को सराहा। एक यूजर ने लिखा, "एक मां होना गर्व की बात है।"
मलाइका का बेबाक जवाब उन्होंने कहा, "बूढ़ा होना जीवन का हिस्सा है और मैं इसे अपनाने में खुश हूं।" उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें सफेद बालों और स्ट्रेच मार्क्स से कोई परेशानी नहीं है।
डांस शो ‘Hip Hop 2’ में जज की भूमिका में दिख रही हैं मलाइका इस वक्त अमेजन प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहे डांस रियलिटी शो ‘Hip Hop 2’ को जज कर रही हैं। इसी शूटिंग के दौरान उनकी तस्वीरें वायरल हुईं।
फैंस ने किया सपोर्ट जहां कुछ लोगों ने ट्रोल किया, वहीं कई ने मलाइका के आत्मविश्वास की तारीफ की। "इसीलिए हम मलाइका को प्यार करते हैं!" जैसे कमेंट्स भी आए।