शिखर धवन के रिकॉर्ड पर विराट कोहली की नजर  IPL 2025 में विराट कोहली के पास शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। धवन ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा चौके (768) लगाए हैं, लेकिन कोहली इस लिस्ट में जल्द ही नंबर 1 बन सकते हैं।

धवन ने सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास  शिखर धवन ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उनके IPL में 6769 रन और 768 चौके दर्ज हैं। उनके न खेलने से विराट के लिए यह रिकॉर्ड तोड़ना आसान हो सकता है।

विराट कोहली सिर्फ 64 चौके दूर  विराट कोहली अभी तक 705 चौके लगा चुके हैं और धवन के रिकॉर्ड से 64 चौके पीछे हैं। अगर वह अपने पिछले सीजन की फॉर्म को दोहराते हैं, तो यह रिकॉर्ड इस सीजन में उनके नाम हो सकता है।

IPL में सबसे ज्यादा चौके लगाने का मौका  विराट कोहली ने IPL 2024 में 62 चौके और IPL 2023 में 65 चौके जड़े थे। IPL 2016 में उन्होंने 83 चौके लगाए, जो किसी एक सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। ऐसे में इस बार उनसे बड़े रिकॉर्ड की उम्मीद की जा रही है।

5. विराट कोहली का IPL करियर  विराट कोहली ने 252 IPL मैचों में 8004 रन बनाए हैं और वह लीग के टॉप स्कोरर हैं। RCB के स्टार बल्लेबाज इस सीजन भी अपनी टीम को पहली बार चैंपियन बनाने की कोशिश करेंगे।

क्या विराट इस सीजन में रिकॉर्ड बना पाएंगे?  IPL 2025 में RCB का पहला मैच 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगा। सभी की नजरें इस पर रहेंगी कि क्या विराट कोहली इस सीजन में शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं!