16 साल की लड़की का अपहरण: क्या कोर्ट का फैसला सही है?हिंदू मुस्लिम शादी: एक परिवार की कहानी

By Roshan Soni Edited By: Roshan KumarUpdated: Sat, 14 Sep 2024 06:20 PM

अपहरण के बाद परिवार को मिली हिंदू लड़की।

 

16 साल की लड़की का अपहरण: क्या कोर्ट का फैसला सही है?हिंदू मुस्लिम शादी: एक परिवार की कहानी
16 साल की लड़की का अपहरण: क्या कोर्ट का फैसला सही है?हिंदू मुस्लिम शादी: एक परिवार की कहानी

 

एक साल बाद अपहरण का शिकार हुई हिंदू किशोरी अदालत के दखल के बाद पीड़ित परिवार को मिल गई है। इसके बाद हिंदू समुदाय में खुशी का माहौल है। लोग इसे अपनी बड़ी जीत मान रहे हैं। मामला पाकिस्तान का है। पुलिस ने हिंदू लड़की को रहीम यार खान से बरामद किया है। अपहरण के बाद उसका एक व्यक्ति के साथ निकाह करा दिया गया था।

 

HighLights

  1. पाकिस्तान में परिवार को सौंपी गई एक साल पहले अपहृत हिंदू किशोरी।
  2. जबरन धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम व्यक्ति से करा दिया गया था निकाह।
  3. हिंदू समुदाय ने कहा- यह बड़ी जीत, पीड़ित परिवार को कोर्ट से मिली जीत।

 

पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक नाबालिग हिंदू लड़की को बुधवार को अदालत के आदेश के बाद उसके परिवार को सौंप दिया गया। 16 वर्षीय नाबालिग का एक साल पहले पाकिस्तान के हैदराबाद से अपहरण कर लिया गया था और जबरन धर्म परिवर्तन कराकर अधिक उम्र के मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करवा दिया गया था।

 

यह भी पढ़ें: भारत की नकल या मर चुकी अक्ल! कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों लगा रहा दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा झंडा?

 

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को दिया आदेश- ’16 वर्षीय मुस्लिम लड़की को करें पेश’.

16 साल की लड़की का अपहरण: क्या कोर्ट का फैसला सही है?हिंदू मुस्लिम शादी: एक परिवार की कहानी
16 साल की लड़की का अपहरण: क्या कोर्ट का फैसला सही है?हिंदू मुस्लिम शादी: एक परिवार की कहानी

 

 

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को लड़की का पूरा ख्याल रखने का निर्देश देने के साथ ही लड़की के पिता और ‘पति’ को भी 1 अक्टूबर को उपस्थित रहने का आदेश दिया है। एक नाबालिग मुस्लिम लड़की ने कहा है कि उसने मुस्लिम कानून के हिसाब से निकाह किया है। हाई कोर्ट ने लड़की की शादी को शून्य करार दिया था।

हाइलाइट्स

  • सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को शेल्टर होम में रखी गई नाबालिग मुस्लिम लड़की को पेश करने का आदेश दिया है
  • इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा लड़की की शादी को अमान्य ठहराए जाने के बाद उसे लखनऊ के बाल गृह में रखा गया है।
  • सुप्रीम कोर्ट ने लड़की की अपील को सरकारी वकीलों द्वारा अनदेखा किए जाने पर भी यूपी सरकार को लताड़ लगाई

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को शेल्टर होम में रखी गई नाबालिग मुस्लिम लड़की को पेश करने का आदेश दिया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा लड़की की शादी को अमान्य ठहराए जाने के बाद उसे लखनऊ के बाल गृह में रखा गया है। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने लड़की की अपील को सरकारी वकीलों द्वारा अनदेखा किए जाने पर भी यूपी सरकार को लताड़ लगाई है।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को लड़की का पूरा ख्याल रखने का निर्देश देने के साथ ही लड़की के पिता और ‘पति’ को भी 1 अक्टूबर को उपस्थित रहने का आदेश दिया है। बता दें कि एक 16 वर्षीय मुस्लिम लड़की ने कहा है कि उसने मुस्लिम कानून के हिसाब से निकाह किया है। वह प्यूबर्टी (रजस्वला) की उम्र पा चुकी है और अपनी जिंदगी जीने को आजाद है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लड़की की शादी को शून्य करार देते हुए उसे शेल्टर होम में भेजने का आदेश दिया था।

 

‘पैरवी के लिए क्यों नहीं दिए वकील, सरकार को लताड़’

जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली बेंच ने प्रदेश सरकार को इस बात के लिए लताड़ लगाते हुए कहा, ‘सरकारी वकीलों को लड़की की याचिका के बाद पैरवी के लिए निर्देश क्यों नहीं दिया। क्या यूपी में सरकार का पक्ष रखने के लिए वकील नहीं हैं? इसके साथ ही महिला को पहले नारी निकेतन में क्यों रखा गया?’ बेंच में जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस कृष्ण मुरारी भी शामिल रहे। प्रदेश सरकार का पक्ष रख रहे सीनियर वकील ऐश्वर्य भाटी के यह कहने पर कि लड़की को अब बाल गृह में रख दिया गया है, कोर्ट ने जवाब दिया कि ऐसा हमारे हस्तक्षेप के बाद हुआ है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रद्द कर दी थी याचिका

यूपी की बहराइच की एक अदालत ने 24 जून को अपने फैसले में कहा था कि लड़की की शादी की उम्र नहीं हुई है। कोर्ट ने लड़की को 18 साल की उम्र पूरी करने तक बाल कल्याण कमिटी, बहराइच के पास भेज दिया था। बाद में लड़की के पति ने इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के सामने बंदी प्रत्यक्षीकरण की याचिका दाखिल की थी। बेंच ने लड़की के पति की याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि जूवेनाइल जस्टिस (केयर ऐंड प्रॉटेक्शन) ऐक्ट के तहत लड़की को नाबालिग माना जाएगा और यह शादी अमान्य है। हाई कोर्ट निचली अदालत के फैसले से सहमति जताते हुए लड़की को वूमन शेल्टर होम भेज दिया था।

 

शाफीन जहां केस के फैसले की दलील

लड़की के वकील पराशर ने शाफीन जहां केस का हवाला दिया। शाफीन के केस में सुप्रीम कोर्ट अपने फैसले में कहा था कि जीवन साथी चुनने का अधिकार संविधान देता है। पराशर ने कोर्ट में दलील दी कि लड़की के पिता उसके जीवन साथी के साथ रहने से रोक रहे हैं। पराशर ने दावा किया कि लड़की ने रजस्वला की उम्र पार करने और वैध निकाहमाना के साथ के लड़के से शादी की है।

 

 

 

 

 

Leave a Comment

Translate »
Kesari Chapter 2: कैटरीना कैफ ने फिल्म पर दी प्रतिक्रिया, अक्षय-माधवन की तारीफ, अनन्या गायब! Janhvi Kapoor on Period Pain: जान्हवी कपूर ने कहा- कुछ मर्द एक मिनट भी नहीं झेल पाएंगे ये दर्द Bhojpuri Song: पवन सिंह के ‘कलकतिया राजा’ ने मचाई धूम, वीडियो को मिले 221 मिलियन व्यूज IPL 2025: आखिरी ओवर में 9 रन नहीं बना पाए, युवा कप्तान रियान पराग बोले – “पता नहीं क्या गलत किया” बंगाल में हिंदू शरणार्थी बन गए” – मिथुन चक्रवर्ती ने की राष्ट्रपति शासन की मांग मुर्शिदाबाद हिंसा: SC में जनहित याचिका, SIT जांच की मांग पर 21 अप्रैल को सुनवाई CJI पर गृहयुद्ध का आरोप: निशिकांत दुबे का बड़ा बयान, जानिए पूरा मामला Rashifal 20 April 2025: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगी नई जिम्मेदारी? इन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई RCB की नैया, चिन्नास्वामी में लगा हार का तगड़ा झटका! नक्सली से भगवाधारी: कैसे बने मिथुन चक्रवर्ती बंगाल में हिंदुत्व का चेहरा